Gold Rate Today : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार–चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार आज बाजार खुलते ही सोने के भाव में फिर एक बार भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में आज हल्की नरमी के साथ स्थिरता देखने को मिल रही है। 24 कैरेट शुद्ध सोना आज पिछले दिन की तुलना में करीब ₹540 रुपए सस्ता हो गया है। जबकि 22 कैरेट सोना ₹470 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिरा है। आज 11 जुलाई 2025 को 24 कैरेट सोना लगभग ₹98,160 प्रति 10 ग्राम, और 22 कैरेट सोना करीब ₹90,080 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत आज लगभग स्थिर है और ₹1,05,520 प्रति किलो के आसपास बनी हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की ताज़ा कीमतें
देशभर के अलग–अलग सर्राफा बाजारों में आज सोने के रेट इस प्रकार दर्ज किए गए हैं :-
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹98,160 और 22 कैरेट सोना ₹90,080 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
चंडीगढ़ में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना ₹98,140, जबकि 22 कैरेट सोना ₹90,060 प्रति 10 ग्राम उपलब्ध है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट ₹98,090 और 22 कैरेट सोने का रेट ₹90,110 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
पटना में 24 कैरेट सोना ₹98,210, जबकि 22 कैरेट सोना ₹90,095 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
हैदराबाद में 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹98,100, और 22 कैरेट सोना ₹90,045 प्रति 10 ग्राम उपलब्ध है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,250, जबकि 22 कैरेट सोना आज ₹90,070 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में चांदी का ताज़ा रेट
पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में बड़ी उथल–पुथल नहीं दिखी है और आज भी मामूली गिरावट के बाद स्थिरता देखने को मिली है :-
दिल्ली में 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत ₹1,05,520 प्रति किलो है।
चंडीगढ़ में 1 किलो चांदी ₹1,05,430 प्रति किलो मिल रही है।
मुंबई में आज चांदी का रेट ₹1,06,150 प्रति किलो दर्ज किया गया है।
हैदराबाद में चांदी ₹1,06,010 प्रति किलो उपलब्ध है।
लखनऊ में 1 किलो चांदी की कीमत ₹1,06,080 प्रति किलो पर बनी हुई है।
पटना में चांदी का रेट ₹1,06,920 प्रति किलो के आसपास है।
भारत में गोल्ड–सिल्वर की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में सोने और चांदी के भाव रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं और इनकी कीमतें कई वैश्विक व आर्थिक कारणों से प्रभावित होती हैं। डॉलर की मजबूती–कमजोरी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग, ग्लोबल आर्थिक हलचल, आयात शुल्क और रुपये की स्थिति इन सभी का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है।
Disclaimer : यह सभी कीमतें विभिन्न स्थानीय सर्राफा बाजारों से प्राप्त अनुमानित जानकारी पर आधारित हैं। वास्तविक दर शहर और ज्वेलर के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। खरीदारी से पहले अपने नज़दीकी ज्वेलर से मौजूदा रेट अवश्य जांच लें।